नेशनल पीआर कॉनक्लेव 2025 का समापन, डाक टिकट का विमोचन
पीआर का काम कंपनी की दृश्यता को बढ़ाना है : हर्षनाथ
मीडिया को मैनेज नहीं किया जा सकता : संजीव शेखर
वेब, यूट्यूब, गूगल काफी शक्तिशाली माध्यम : कपूर
देश-विदेश में धोनी से रांची की पहचान होती है : निलेंदु
संताल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची। सीसीएल द्वारा दरभंगा हाउस में आयोजित नेशनल पीआर कॉनक्लेव 2025 के दूसरे और आखिरी दिन गुरुवार को मीडिया और पीआर से जुड़े कई हस्तियों ने अपने अपने विचार रखते हुए कंपनियों में पीआर के बदलते स्वरूप और उसके महत्व को रेखांकित किया। पत्रकारिता के छात्र छात्राओं में आज पत्रकार बनने की खत्म हो रही रुचि की बात सामने आयी। वे पत्रकार की जगह संचार मैनेजर,पीआर एजेंसी में नौकरी कर ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत रेडियो ऑरेंज नागपुर के सीईओ सुश्री इनू मजूमदार ने रेडियो के महत्व से किया। उन्होंने बताया कि आज इंटरनेटमोबाइल फोन और टीबी तथा चैनलों के युग में भी ग्रामीण भारत में रेडियो संचार का एक प्रभावशाली माध्यम बना हुआ है। एड फैक्टर्स के डायरेक्टी डॉ समीर कपूर ने वेब, यूट्यूब,गूगल आदि के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि आज पीआर का स्वरूप बदलता जा रहा है।
आज डिजिटल मीडिया,यू टयूबर्सऔर इंन्फूलुएंसर्स पीआर की दिशा तय कर रहे हैं। यू टयूब आज काफी प्रभावशाली हो गया है। आईआईएम रांची के प्रोफेसर डॉ विकास पाथे ने कहा कि आज मास कॉम्यूनिकेशन के छात्र छात्राएं पढ़ाई कर पत्रकार नहीं बल्कि संचार मैनेजर, पीआर एवं विज्ञापन एजेंसियों या फिल्म मार्केटिंग में कैरयर बनाना चाहते हैं। अडाणी पावर के कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर ने पोजेटिव मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज मीडिया को मैनेज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मीडिया और पीआर में विश्वास और विश्वसनीयता के महत्व को सर्वोपरि बताया।
इस अवसर पर कोल इंडिया के 50 वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, सीसीएल, निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक , पवन कुमार मिश्रा, निदेशक हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक, पोस्टल सर्विस, झारखंड, आर. वी.चौधरी, ने डाक विभाग द्वारा स्पेशल कवर एवं सॉवेनियर नवचेतना का लोकार्पण किया। यह विशेष डाक टिकट कोल इंडिया और सीसीएल के उन ‘कोल वारियर्स’ को समर्पित है, जिन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त आधार दिया है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के समापन सत्र में छात्रों ने सीधे एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ से रोचक संवाद किए। एड गुरु ने छात्रों की जिज्ञासा को उदाहरण के साथ शांत किया । समापन के अवसर पर विभागाध्यक्ष, सीसी एवं पीआर आलोक कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया।



