● हाइब्रिड मॉडल्स पर महाबचत: मारुति की प्रीमियम गाड़ियों पर मिल रही है ₹1.70 लाख तक की सबसे बड़ी छूट।
● ‘विक्टोरिस’ की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: विश्वसनीय डीलरशिप रिलायबल इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर महीने में अकेले 82 विक्टोरिस कारें बेचकर बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड।
● बुकिंग का नया कीर्तिमान: धनतेरस और दीपावली के शुभ मुहूर्त पर गाड़ियों की डिलीवरी के लिए शोरूम्स में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़।
एस.के. झा. ‘सुमन’
दुमका। इस दीपावली भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने त्योहारी सीजन 2026 के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक और शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। धनतेरस और दीपावली के इस शुभ मुहूर्त पर अपनी पसंदीदा कार को घर लाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। दुमका मारुति सुजुकी एरिना के रिलायबल इंडस्ट्रीज के मैनेजर राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी अपनी एरिना और नेक्सा दोनों ही रेंज की गाड़ियों पर लाखों रुपये तक की भारी छूट और विशेष लाभ प्रदान कर रही है।
—————————-
‘VICTORIS’ ने रचा इतिहास: अक्टूबर में बिकीं रिकॉर्ड 82 कारें
त्योहारी सीजन में मारुति की नई पेशकश को ग्राहकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऑथराइज्ड डीलर रिलायबल इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर के महीने में अकेले ‘विक्टोरिस’ मॉडल की रिकॉर्ड-तोड़ 82 कारें बेची हैं। यह रिलायबल इंडस्ट्रीज के इतिहास में विक्टोरिस कार की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस शानदार कामयाबी पर शोरूम प्रबंधन ने अपने सम्मानित ग्राहकों, सेल्स-सर्विस टीम और शुभचिंतकों का दिल से आभार जताया है।
——————————-
हाइब्रिड मॉडल्स पर अब तक की सबसे बड़ी बचत
इस साल मारुति सुजुकी का मुख्य फोकस पर्यावरण के अनुकूल और बेहतरीन माइलेज देने वाली हाइब्रिड तकनीक पर है। कंपनी के प्रीमियम डीलरशिप की सबसे लोकप्रिय एसयूवी मारुति सुजुकी विक्टोरिस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और स्मार्ट हाइब्रिड वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 1.70 लाख रुपये तक की भारी छूट मिल रही है। इसके साथ ही कई चुनिंदा वेरिएंट्स पर मुफ्त रोड टैक्स का भी विशेष आकर्षण दिया जा रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं।
—————————
बजट कारों पर भी ऑफर्स की बरसात
मध्यमवर्गीय परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों की पसंदीदा हैचबैक गाड़ियों पर भी मारुति ने दिल खोलकर डिस्काउंट दिया है:
* मारुति वैगनआर: भारतीय सड़कों पर राज करने वाली इस कार पर ग्राहकों को लगभग ₹35,000 तक की बचत हो रही है।
* ऑल्टो के10: देश की सबसे किफायती और भरोसेमंद एंट्री-लेवल कार पर ₹20,000 तक के आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं।
* नई मारुति स्विफ्ट: स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक वाली इस कार पर कंपनी वेरिएंट के आधार पर ₹25,000 से लेकर ₹40,000 तक की छूट दे रही है।
————————
धनतेरस और दिवाली पर बंपर डिलीवरी की तैयारी
त्योहारी सीजन में इन आकर्षक ऑफर्स का असर कंपनी की कुल बिक्री पर साफ देखने को मिल रहा है। दुमका एरिना के आंकड़ों के मुताबिक, त्योहारों के इस सीजन में कुल 83 गाड़ियों की डिलीवरी धनतेरस से लेकर दिवाली तक के शुभ मुहूर्त में पूरी कर दी जाएगी, जिसमें अर्टिगा की 21 यूनिट्स, विक्टोरिया की 10 यूनिट्स, ऑल्टो K10 की 12 यूनिट्स, डिजायर की 14 यूनिट्स और ब्रेज़ा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की 7 यूनिट्स समेत अन्य कारें शामिल हैं। इसके अलावा, पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा भी तेजी से उछलकर 40 यूनिट्स के पार पहुंच चुका है।
मैनेजर राकेश कुमार ने कहा, “ग्राहकों का यह भरोसा ही हमें नए मील के पत्थर हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।” यदि आप भी इस दिवाली लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर अपने आंगन में नई कार खड़ी करना चाहते हैं, तो रिलायबल इंडस्ट्रीज पर जाकर इन आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाएं और अपनी दिवाली को और भी चमकदार बनाएं।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भागलपुर-दुमका रोड (ओवर ब्रिज के निकट) खुलने जा रहा है 4000 स्क्वायर फीट का भव्य और नया मारुति एरीना शोरूम! अब आपकी पसंदीदा कारें और भी करीब।आज ही संपर्क करें या नजदीकी रिलायबल इंडस्ट्रीज आउटलेट पर आएं!
—————-


