जामताड़ा : सोमवार को रीगल रिसोर्ट में जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आमसभा आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष निगम कृष्ण सिंह ने की। इस आमसभा में कई निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से सत्र 2024 25 के लिए सीनियर लीग का आयोजन 18 अक्टूबर से प्रारंभ होना तय हुआ एवं स्कूल लीग 24 दिसंबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सीनियर और स्कूली के लिए कमेटी का गठन किया गया। सीनियर कमेटी के लिए राज किशोर सिंह को अध्यक्ष सदस्य के रूप में अर्जित कुमार चौबे, परितोष मिश्रा, तरुण दास, विक्रम शर्मा एवं स्कूली लीग के लिए मनीष नारनोलिया को अध्यक्ष, सोनू सिंह, अनिकेत एवं तरुण सदस्य के रूप में अपने कार्यों का संचालन करेंगे। साथ ही चयन समिति के लिए भी कमेटी का गठन हुआ जिसमें रविंद्र कुमार झा अध्यक्ष, कुणाल सिंह, सुभाषित मंडल, अरिजीत कुमार चौबे सदस्य एवं परितोष मिश्रा जो सीनियर स्कूली एवं महिला खिलाड़ियों का चयन करेंगे। आज के इस एजीएम की आमसभा में पारस चौबे, योगेश कुमार सिंह, रविंद्र झा, कुणाल सिंह, शुभाशीष मंगल, राजकिशोर सिंह, अनिकेत शर्मा, विक्रम शर्मा, अरिजीत कुमार चौबे, परितोष मिश्रा, तरुण दास, सत्य प्रकाश कात्यान आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


