गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ ने सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। संघ की और से कझिया नदी पर स्थित प्रसिद्ध सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में 10 फलदार एवं छायादार पौधा गेबियन के साथ लगाया गया। क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस एवं शिवशंकर पंडित ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा के मंदिर प्रांगण में पीपल, कटहल, आम, आंवला, बरगद सहित अन्य पौधे लगाए गए हैं। क्रिकेट संघ के सचिव रंजन कुमार ने बताया की सिंहवाहिनी मंदिर के साथ-साथ मूलर्स टैंक में भी पौधारोपण किया जा रहा है तथा पौधे के संरक्षण के लिए सभी पौधे में लोहे के जाली का गेबियन भी लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला संघ के संजीव कुमार, सनोज कुमार, दीपक यादव, राहुल कुमार, सुभाष कुमार, अंजन, बंटी सहित अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


