देवघर संताल एक्सप्रेस:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर आज मतगणना सह बज्र गृह में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से जिले के तीनों 15-देवघर, 14-सारठ, 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सम्पन्न हुई।
15-विधानसभा क्षेत्र
इसके अलावा 15-देवघर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के निर्वाचित सुरेश पासवान को चुनाव जीतने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 15-देवघर विधानसभा क्षेत्र से सुरेश पासवान ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी नारायण दास को शिकस्त दी है।
14-सारठ विधानसभा क्षेत्र
इसके अलावा 14-सारठ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के निर्वाचित उदय शंकर सिंह को निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 14-सारठ विधानसभा क्षेत्र से उदय शंकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी रणधीर सिंह को शिकस्त दी है।
13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र
इसके अलावा 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के निर्वाचित हफीजुल हसन को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से हफीजुल हसन ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को शिकस्त दी है।




