देवघर संताल एक्सप्रेस:-कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई के छात्र नेता रवि वर्मा ने गाँधी जयंती एंव लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि सभा आयोजित कर मनाया।वही उन्होंने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एंव लाल बहादुर शास्त्री की भारत की आज़ादी मे काफी अहम भूमिका रही इन्होंने अंग्रेजो को भारत से खदेड़ने के लिए उनसे लोहा लेने का कार्य किया, अहिंसा की लड़ाई लड़ी जिसके उपरांत उनको भारत से जाना पड़ा और हमारा देश आज़ाद हुआ।मौके पर छात्र नेता सैफ दानिश,आदर्श केशरी,सुनील यादव,पिंटू कुमार आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


