देवघर संताल एक्सप्रेस:-राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर आगमन हुआ। इसके पश्चात राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। तिर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संकल्प दिलाया गया। इसके बाद उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

ज्ञात हो कि राज्यपाल देवघर एम्स की छठी वर्षगांठ समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार, डीआईजी अंबर लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, अन्य दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर और जिले में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।



