संताल एक्सप्रेस संवादाता

तीनपहाड़-तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के वृंदावन कडमबा टोला गांव में संदिग्ध अवस्था मे एक 47 वर्षीय महिला का शव बुधवार को उसके घर से पुलिस ने बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार कडमबा टोला गांव निवासी होपन सोरेन उर्फ रुदनी सोरेन उम्र 47 वर्ष बीते मंगलवार को भैस को चारा देकर घर आई और सो गई थी . उसका बेटा विष्णु बेसरा घर पर नही था. वह मेला देखने कल्याणचक गया था. सुबह जब घर आया तो देखा कि उसकी मां मृत पड़ी हुई है. इसके बाद वे आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी. वही मामले की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत ,एएसआई प्रदीप यादव बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले जांच किया और इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दिया.पुलिस ने शव का पंचनामा कलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.वही सूचना मिलने पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की.
*मृतका के मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप*
तीनपहाड़ -घटना के बाद मृतका होपन सोरेन के मायका वालो ने उसकी हत्या का आरोप लगा रहे है. उन लोगों का कहना था कि मृतका और उसके बेटा व बहु से हमेशा झगड़ा हो रहा था. इसलिए वही लोग मार मृतका होपन को मार दिया है. चुकी मृतका के पुत्र का संतान नही हों रहा था. जिससे उन लोगो का कहना था कि उसकी मां ओझा-गुणी कर देती है.जिस कारण संतान नही हो रहा है. इस लिये उसकी हत्या कर दिया गया. वही इस संबंध में पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच किया जा रहा है. शव का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की कुछ कहा जा सकता है.



