देवघर संताल एक्सप्रेस:-चरकी पहाड़ी स्थित बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह में रहने वाले बच्चियों की सुविधा के अलावा विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने बाल सुधार गृह सह सम्प्रेषण गृह की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ संवेदनशील होकर कार्य करने का निदेश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व डीसीपीयू की टीम को दिया गया। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने बाल सुधार गृह सह सम्प्रेषण गृह में पेयजल, शौचालय, ड्रैनेज सिस्टम के साथ विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही शिक्षा व्यवस्था के तहत बाल सुधार गृहों में रहने वाले बच्चों को दिए जाने वाले ट्यूशन, म्युजिक क्लास, योगा क्लास आदि से अवगत हुए, ताकि इस पहल से बाल सुधार गृह सह सम्प्रेषण गृह में रह रहे बच्चों के लिए मुख्यधारा की शिक्षा में वापसी का मौका मिलेगा। आगे उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चियों की जरूरतों को मुहैया कराते हुए इनका विशेष ख्याल रखें और बच्चों के प्रति संवेदनशील रहें, ताकि बच्चियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उपायुक्त ने बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह में बच्चियों के वोकेशनल प्रशिक्षण रूम एवं रिक्रिएशन रूम के अलावा उन्हें वोकेशनल ट्रेनिंग, खेल-कूद और मनोरंजन से जोड़ने का निदेश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह के जीर्णाेद्धार हेतु कराये जाने वाले विभिन्न कार्याे को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को निदेशित करते हुए कहा कि बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह के जीर्णाेद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय कराएं। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि बाल सुधार गृह के बच्चियों के स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाय और नियमित अंतराल पर इनके स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करे। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं बाल संरक्षण टीम द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों पर रोष प्रकट करते हुए उप विकास आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, सहायक नगर आयुक्त सागरी बराल,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थीं।


