मुंबई । पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे टेस्ट में मिली हार पर निराशा जतायी है। पुजारा ने कहा कि मेजबान टीम के बल्बेबाज ट्रेविस हेड को सही प्रकार से गेंदबाजी नहीं की गयी जिसका नुकसान भारतीय टीम को हुआ। पुजारा के अनुसार हेड को शॉर्ट-पिच गेंदें खेलने में मुश्किल होती है पर उन्हें काफी कम ऐसे गेंदें की गयीं। इसके साथ ही उन्हें पसंदीदा ऑफ साइड में गेंदबाजी की गयी जो एक बड़ी गलती रही। हेड ने इस मैच में 141 गेंद पर 140 रन बनाए जिससे मेजबान टीम पहली पारी में 157 रन की बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रही।
पुजारा ने कहा कि हेड की शॉर्ट-पिच गेंदें खेलने की कमजोरी का भारतीय तेज गेंदबाज लाभ उठा सकते थे पर उन्होंने इसका प्रयास नहीं किया। वह ऑफ साइड पर हावी रहता है और ऐसे में उसे रोकने के लिए इस क्षेत्र में अधिक क्षेत्ररक्षकों को रखने की जरुरत थी पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वहीं अगर बेहतर रणनीति अपनायी होती और अवसरों का लाभ उठाया होता तो मैच का परिणाम कुछ और होता।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


