रामगढ़ । पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के परियोजना परिसर में काम करने के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्लांट के अंदर कर्मचारियों में राेष् है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार साहू के रूप में हुई है। वह भेल के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स एस के सामंता का कर्मचारी था। प्लांट में सामग्री यार्ड क्षेत्र में एक दुर्घटना घटी है।
जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू को चक्कर आने के कारण अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वे समीप स्थित नाले में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पीवीयूएनएल प्रबंधन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है । प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।


