देवघर। गुरुवार को डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित निःशुल्क भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन से जुड़ी विभिन्न विषयों का समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले में सरकारी योजनाओं हेतु भू हस्तांतरण,सी ए लैंड,म्युटेशन आदि से संबंधित किए जा रहे विभिन्न कार्यो के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही संबंधित अधिकारी व अंचलाधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक के दौरान डीसी विशाल सागर ने जिला अंतर्गत सरकारी योजनाओं हेतु उपलब्ध कराए गए भूमि प्रतिवेदन में वन भूमि अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की जानकारी से अवगत हुए। साथ ही डीसी ने इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे डीसी ने 100 शय्या वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के निर्माण, 10 शय्यायुक्त महर्षि चरक आयुष अस्पताल ले निर्माण, फॉरेंसिक लैब के निर्माण,नया परिसदन भवन के निर्माण, हेलीकाप्टर की सेवा चालू रखने हेतु हेलीपैड के निर्माण, अग्निशमन कार्यालय सह आवासीय भवन के निर्माण, नए कोर्ट भवन के निर्माण, होली डे होम के निर्माण आदि हेतु जमीनों के प्रस्तावित चिन्हित भूमि के हस्तांतरण हेतु किए जा रहे कार्यो को लेकर संबंधित अधिकारियों व अंचलाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि कार्यों को ससमय पूर्ण किया जा सके। साथ ही डीसी ने संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि शेष बचे योजनाओं के संदर्भ में जो भी भूमि चिन्हित प्रस्तावित हैं, उन सभी प्रतिवेदन जल्द से जल्द डीसी कार्यालय को समर्पित करें। आगे डीसी ने संबंधित अंचल के अंचलाधिकारियों को निदेश दिया कि सरकारी योजनाओं हेतु जितने भी भुगतान किया जाना है उस हेतु अंचल से ग्राम सभा का आयोजन करते हुए पारिवारिक सूची सत्यापन करा कर जिला में उपलब्ध कराया जाय, ताकि अग्रेतर कार्यवाही किया जा सके। बैठक में उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर अनुमंडल पदाधिकारी मधुपर, जिला भूअर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी,अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


