राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम ने छात्रावास एवं गयावथान में घटित घटनाओं की जांच
संताल एक्सप्रेस प्रतिनिधि
पाकुड़ । पिछले दिनों केकेएम कॉलेज के छात्रों के ऊपर पुलिस द्वारा पिटाई एवं गयावथान में आदिवासियों के जमीन पर जबरन कब्जे और आदिवासियों की पिटाई को लेकर लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग(नेशनल शेड्यूल ट्राईबल कमीशन ) भारतीय संवैधानिक निकाय के तीन सदस्यीय टीम सोमवार को पाकुड़ पहुंची । गाय बथान गांव और केकेएम कॉलेज में हुई घटना को लेकर विस्तृत जांच की। तीनसदस्यीय टीम में आए निरुपम चकमा, डॉक्टर आशा लकड़ा, श्रीमती मिरांडा इंदुगम ने गयाबथान एवं 18 जुलाई को आदिवासी और अल्पसंख्यक परिवार के बीच हुई हिंसक मारपीट की घटना की जानकारी पीड़ित परिवार से ली एवं एवं 26 जुलाई की आधी रात केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के छात्रो से मारपीट के संबंध में विस्तृत पूछताछ की । आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि गायबाथन में आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है । करीब डेढ़ सौ बांग्लादेशी परिवार आदिवासी की जमीन को कब्जा कर लिया है। और प्रशासन और सरकार चुप्पी साधे हुआ है।गांव में मारपीट के बाद पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से ना इलाज कराया गया और ना ही मुकदमा। मेरे द्वारा दुमका के आईजी और पाकुड़ एसपी को संज्ञान में देने के बाद मामला दर्ज की गई और फिर इलाज। इसे समझा जा सकता है वे लोग कितने पावरफुल है। आशा लकड़ा ने बताया कि 26 जुलाई की रात पुलिस द्वारा अकारण बेरहमी से मारपीट कर लहू लोहान कर दिया गया। जाती सूचक गाली दी गई , किसी का किडनैप होने की बात कह कर खोजबीन के बहाने वहां गए थे । पूरे मामले को आयोग ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा की इस मामले को जांच कर रही हूं और निश्चित रूप से यहां के लोगों को न्याय मिलेगा। पूरी रिपोर्ट जो प्रशासन के द्वारा यहां उपलब्ध कराई गई है उसका अध्ययन की जा रही है। प्रशासनिक पदाधिकारी बैठक कर वास्तविक स्थिति की जानकारी की जाएगी। छात्रावास में आज छात्रों को मूलभूत सुविधा पानी , बिजली की सुविधा नही है। जो घटना घटी है वह बेहद ही दुखद है। पूरी घटना के बारे में झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी और देश के गृह मंत्री को अवगत कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की अनुससा करेंगे । आयोग कई आदिवासी संगठनों के साथ भी बैठक की। आयोग के द्वारा जांच के दौरान आईटीडीए के डायरेक्टर और जिला कल्याण पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ दयानंद आजाद, सिविल एसडीओ पाकुड़ प्रवीण केरकेट्टा और प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


