डीसी के संज्ञान पर हुई ट्रक जब्त

संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। डीसी के निर्देश पर अवैध रूप से बालू लदी सात ट्रक को डीएमओ, सीओ और थाना प्रभारी ने शनिवार की सुबह जब्त किया है। मिली जानकरी के अनुसार बीती रात को अमड़ापाड़ा थाना के आमझारी गांव के पास बांसलोई नदी से अवैध रूप से बालू माफिया के द्वारा बालू को ट्रक में लाद कर साहेबगंज सहित अन्य जिला में ले जा रहा था। बरमसिया और रांगा टोला के ग्रामीणों ने सभी ट्रक को रोका और इसकी सुचना स्थानीय और जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन के संज्ञान में लेते हुए सीओ और थाना प्रभारी सुबह बरमसिया गाँव के पास पहुंच कर सभी ट्रकों से बालू से संबंधित आवश्यक कागजातों की मांग किया तो ट्रक के सभी चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़े हो गए।जब्त ट्रक संख्या डब्लूबी 65 डी 7186, बीआर 10 जीबी 4910, डब्लूबी 65 सी 4634, बीआर 10 जीबी 2717, जेएच 18 एम 3126, जेएच 15 टी 8081, डब्लूबी 65 डी 7772 नंबर के बारे में अंचल अधिकारी ने बताया कि सातों गाड़ियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी राजेश गुप्ता यहां पहुंच कर उनके द्वारा प्राथमिक की दर्ज करने की कार्रवाई की गई।ट्रक पकड़े जाने कि जानकारी मिलते ही डीएमओ राजेश कुमार पहुंचे.डीएमओ ने सभी जब्त किया गया अवैध रूप से बालू लदे सात ट्रक को थाना लाया और कहा कि विधि सम्मत कारवाई की प्रकिया की जा रही है।इस कार्रवाई से बालू माफिया में हडकंप मचा हुआ है। मौके पर सीओ औसफ़ अहमद खां और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा मौजूद।



