पटना । लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लोजपा रामविलास पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिराग पासवान सुरक्षित सीट के बजाए सामान्य सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सीटों के चयन को लेकर पार्टी मंथन करने में जुटी है। पिछले दिनों लोजपा रामविलास पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण था कि चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव लडऩे का। चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के अगुआई में लड़ेंगे और एनडीए की मजबूती के लिए साथ प्रचार करेंगे।






