नाला (जामताड़ा)– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे नाला विधानसभा क्षेत्र के फतनपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के पिता श्री के प्रति मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की| मालूम हो कि पिछले रविवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के पिता स्वर्गीय गलोक बिहारी महतो का निधन हो गया था ,उनकी आत्मा की शांति कामना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को हेलीकॉप्टर के द्वारा बाघमारा स्थित पाटनपुर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की |उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस विषम परिस्थिति में भी राज्य की जनता के हित में सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक कर्तव्यों का निर्वहन किया यह बहुत ही चुनौती पूर्ण समय रहा और उनकी धैर्य की पराकाष्ठा भी देखी गई | उन्होंने पत्रक कर्मों को पूर्ण करते हुए राजकीय कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपन्न की | इस दौरान उन्होंने अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशल क्षेम पूछा | इस अवसर पर गांधी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के आगमन होते ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई कल्पना सोरेन ने सभी महिलाओं से भी कुशल से पूछा और बातचीत की| इस अवसर पर हेलीपैड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गंदे विधायक कल्पना सोरेन के आगमन होते ही गॉड ऑफ ऑनर दिया गया| मौके पर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं पंचायत राज विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी विधानसभा अध्यक्ष के पिताजी के प्रति मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित की | इस अवसर पर |स्थानीय विधायक सह विस अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि आचार और संस्कृति के हिसाब से प्रतिकृति पर माल्यार्पण करते हैं ,सब लोगों ने माल्यार्पण किया। शोक संतप्त परिवार को ढाढस बधाए। सबों ने सान्त्वना दिया| पिताजी के वियोग में अपने आपको अकेला न समझे। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अपने धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे थे तथा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अभी हम पितृ शोक से ग्रसित हैं।



