लखनऊ । सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक अभिषेक शर्मा ने यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए मुकाबले में आक्रामक पारी खेली। अभिषेक ने एक ऐसा शॉट लगाया कि गेंद सीधे ही एक कार पर जा लगी जिससे उसकी विंडशील्ड टूट गयी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है।
ये कार आईपीएल प्रायोजक टाटा की नई कार है जिसे मैदान के बाहर प्रदर्शन के लिए रखा गया था। कार सीमा रेखा से काफी दूर थी पर अभिषेक का शॉट इतना तेज था कि गेंद उस तक पहुंच गयी। मैच के दूसरे ही ओवर में अभिषेक ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हवा में एक बड़ा शॉट खेला जिसके बाद गेंद सीधे उछलकर कार की विंडशील्ड पर लग गयी। इस मैच में हैदराबाद की ओर से अभिषेक और हेड ने तेजी से शुरूआत की। अभिषेक ने इस मैच में 17 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाकर 34 रन बनाये। वहीं हेड 10 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


