भवन निर्माण के लिए 116 करोड़ की स्वीकृत
साहेबगंज शहरी जलापूर्ति योजना के लिए 68 करोड़ 90 लाख की स्वीकृति
रांची । नेतरहाट अवासीय विद्यालय के तर्ज पर दुमका, चाईबास व बोकारो में आवासीय भवन निर्माण के लिए 116 करोड़ से अधिक की राशि प्रसासनिक स्वीकृति दी गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह स्वीकृति दी गई । रांची में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन के निर्माण के लिए 97 करोड़ 65 लाख 82 हजार 500 रुपए की स्वीकृति दी गई। इसे स्टेट ऑफ आर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ली गई।राज्य मंत्री परिषद के एक अन्य फैसले के तहत बोकारो में नेतरहाट आवासी विद्यालय के तर्ज पर आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा।इसके लिए 116 करोड़ 54 लाख रुपए की मंजूरी दी गई।

कोयल परियोजना के लिए 774 करोड़ 75 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई।साहेबगंज शहरी जलापूर्ति योजना के लिए 68 करोड़ 90 लाख 83 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई।कैबिनेट के अन्य निर्णय में विनोद बिहारी चौक में संचरण लाइन के लिए 86 करोड़ 51 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई।बलियापुर टुंडी संचरण लाइन के लिए 154 करोड़ 17 लाख रुपए की स्वीकृति।चंदनक्यारी चार संचरण लाइन के लिए 78.79 करोड़ की स्वीकृति।बिनोद बिहारी चौक से मैथन संचरण लाइन के लिए 174 करोड़ 42 लाख की स्वीकृति दी गई है।दुग्धा-चास संचरण लाइन के लिए 93 करोड़ 30 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।टुंडी में ग्रिड सब स्टेशन के लिए 74 करोड़ 95 लाख 15 हजार रुपए की स्वीकृति,खलारी के तत्कालीन सीओ रवि किशोर राम के दंड को यथावत रखने की स्वीकृति दी गई है।
इस खबर को भी पढ़े :-रांची में SPORTS यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी तेज
इस खबर को भी पढ़े :-पूर्ण राज्य की मांग को लेकर लद्दाख में हिंसा, 4 की मौत, 72 से ज्यादा घायल
इस खबर को भी पढ़े :-आम्रपाली दुबे ने डांडिया नाइट कार्यक्रम में दुमका के युवाओं को जमकर झुमाया
इस खबर को भी पढ़े :-बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना को मिली मंजूरी



