पटना । बिहार से राज्यसभा की दो सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के मनन मिश्रा ने पर्चा भरा। हालांकि दो तीन दिन पहले कुशवाहा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी थी। लेकिन आखिर में सारे दावे अफवाह ही साबित हुए। एक तरह से कुशवाहा को काराकाट लोकसभा सीट पर हुई हार के बाद भी एनडीए ने उन्हें मेहनत का इनाम दिया। दोनों नेताओं ने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। कुशवाहा के पास पत्नी स्नेह लता के साथ मिलकर तीन कारें हैं।
चुनावी हलफनामे में कुशवाहा ने बताया कि उनके पास लगभग पौने दो करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास अचल संपत्ति भी है। कुशवाहा पर अभी कुल सात केस दर्ज हैं। कुशवाहा के पास दो लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी स्नेह लता के पास करीब ढाई लाख रुपये हैं। बैंक में 28 लाख रुपये भी जमा हैं। कुशवाहा की पत्नी के खाते में नौ लाख रुपयों से अधिक जमा हैं। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा पर 12 लाख रुपये से ज्यादा का बैंक कर्ज भी है। भाजपा प्रत्याशी मिश्रा पर 25 लाख रुपये का बैंक कर्ज है। मिश्रा ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास पास आठ एकड़ जमीन है। जिसका बाजार मूल्य 25 लाख रुपये है। मिश्रा की सालाना कमाई 1.52 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके पास पांच लाख रुपये नकद भी हैं। जबकि अलग-अलग बैंकों में दो करोड़ रुपये जमा हैं। मिश्रा के पांच बैंक खाते हैं। उनके पास 20 लाख रुपये के जेवर हैं। मिश्रा के पास लगभग चार करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


