देवघर संताल एक्सप्रेस । झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन के दौरान जिले के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना तथा देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार शामिल थे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल के स्वागत के लिए प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


