कुंडहित (जामताड़ा) कुंडहित से बंगाल जाने के क्रम में खजुरी जंगल के पास विपरीत दिशा से तेज मोटरसाइकिल आकर मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारने से दोनो युवक घायल होकर अचेत हो गये। राहगिरों की मदद से कुंडहित थाना को सूचना देने पर पुलिस दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा कराकर बाहर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के थाना लोकपुर अन्तर्गत काटापालन गांव 35 वर्षीय युवक बिजन दास तथा भीमगड़ थाना अन्तर्गत बालिताड़ गांव के 43 वर्षीय हाबल कुनुई ग्लेमर मोटरसाइकिल डब्ल्युबी 40एएन 4541 लेकर कुंडहित थाना अन्तर्गत शंकरपुर से आपने घर लोैट रहा थे। इसी बीच कुंडहित राजनगर मुख्य सड़क खजुरी जंगल के पास विपरीत दिशा से तेज रफतार एक मोटरसाइकिल आकर जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। मोटरसाइकिल में टक्कर मारने से दोनों युवक सड़क किनारे अचेत होकर पड़ा रहा । राहगिरी द्वारा कुूंडहित थाना में सूचना देने पर कुंडहित थाना के एसआई श्रीराम पंडित पुलिस बल के साथ पहॅूचकर दोनो घायल युवकों को अपने गाड़ी से कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य पहॅूचाया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुष चिकित्सक डां ओमप्रकाश यादव एंव डॉ तापस मंडल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


