देवघर संताल एक्सप्रेस:- रविवार को परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए शहर के सीताराम डालमिया रोड स्थित ब्रह्मऋषि आश्रम में भाजयुमो के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।इस दौरान बैठक में बतौर मुख्यातिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे शामिल हुए।मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।भाजयुमो जिला अध्यक्ष दुबे ने सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आव्हान किया।कहा कि आने कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाले हैं। सभी कार्यकर्ता अलर्ट रहे। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे सभी को मिलकर सफल बनाना है।यहां रथ मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 27 सितंबर को पहुंच रहा।इसको लेकर।भव्य कार्यक्रम मधुपुर में होना है। सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुट जाएं एवं झारखंड में भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एकजुट होकर,निकम्मी सरकार की पोल खोल कर जनता के सामने लाने का युवाओं से आग्रह किया।इस मौके पर
भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी,अशोक गौड़ ,विधानसभा विस्तारक आशीष पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी अजय पाण्डेय,नगर महामंत्री सत्यम भैया,संजय गुप्ता, रविकांत जायसवाल,राजवीर पांडे, पप्पू,सुनीता जयसवाल,सुचिता घोष ,सुनीता चौधरी,अमिताभ गुप्ता, रवि सोनू झा,नीतीश पाण्डेय,सुमन राय, संजय मिश्रा,अमिताभ गुप्ता,प्रदीप यादव मिथिलेश कुमार शिबम कुमार कुंदन कुमार कशिश कुमार बिकी रावत अंकित साह अमन कुमार पुरुषोत्तम यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


