भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती तक चलाएगा राष्ट्र व्यापी सेवा पखवाड़ा: डॉक्टर लुईस मरांडी
पीएम मोदी जन्मदिवस पर डॉ लुईस मरांडी ने दी बधाई; बोली: पीएम मोदी ने देश की छवि को विश्व पटल पर किया है रोशन
दुमका ब्यूरो
दुमका। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय व्यापी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसी कड़ी में आज भाजपा युवा मोर्चा के के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन जिले के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष में किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने किया। जिला अध्यक्ष गौरव कांत, युवा मोर्चा के समर रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फारूक अनवर समेत पार्टी तथा युवा मोर्चा के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।वही प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की छवि को विश्व पटल पर रोशन किया है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौतरफा तरक्की कर रहा है और भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा की ओर बढ़ रहा।जिलाध्यक्ष गौरवकान्त ने कहा रक्तदान के जरिये एक-दूसरे की जिंदगी बचाई जा सकती है। इससे बढ़कर कोई दान नहीं है,ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति जरूर रक्तदान करना चाहिए,उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने से लेकर अब तक देश के लिए एक संकल्प व लक्ष्य स्थापित किया है। पूरे देश की जनता उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सब मिलकर सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ इस भारत देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे।
रक्तदान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव कांत ,जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फारूक अनवर, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री अमन राज, जिला मंत्री मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी श्री दीपांशु कोचगए, सोशल मीडिया श्री प्रभारी चंदन यादव ,नवनीत कस्यप, रोशन साह आदि मौजूद रहे।


