देवघर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश संथाल परगना प्रमंडल की सदस्यता बैठक शुक्रवार को देवघर के शोभा परिसर में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया के निवर्तमान विधायक किशुन दास, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक किसुन दास ने कहा झारखंड में जो सदस्य अभियान चल रही है एक-एक कार्यकर्ताओं को घर जाकर सदस्य बनना है भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी सदस्य में यह बात करना चाहता हूं पार्टी को मजबूत करें और पार्टी को आगे बढ़ाएं हार जीत तो लगी रहती है उसे हम लोग को निराश नहीं होना है हम लोगों को मिलकर अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाना है। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री मोर्चा कामेश्वर पासवान,भाजपा जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, दशरथ दास, प्रकाश दास,जिला मंत्री भाजपा विजया सिंह बबली,ओंकार दास,पंकज सिंह भदोरिया,कामेश्वर दास,श्रीधर दास,उमेश दास, शंकर दास,बबलू पासवान,सुलोचना देवी, संतोष पासवान, समेत एससी मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र दास ने की एवं संचालन मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सह सदस्यता प्रभारी शंकर रजक ने किया।


