देवघर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 दिसंबर 2025 को देवघर जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर वे जिले में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी के नव-निर्मित जिला कार्यालय में आज शुक्रवार को इसके संबंध में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह संथाल, कोषाध्यक्ष दीपक बांका, विधायक देवेंद्र कुमार, पूर्व विधायक बीरांची नारायण, पूर्व विधायक अनंत ओझा, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक राज परिवार सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए संगठनात्मक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि जेपी नड्डा की उपस्थिति जिले में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच संपर्क मजबूत करने का अवसर होगी।




