देवघर। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष राकेश नरोने की आवास पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक की गई। जिसमें यह कार्यक्रम जिला स्तर के प्रत्येक विधानसभा में होगा,साथ ही 11 से 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकलेगी 12 से 14 अगस्त तक वीर शहीदों के प्रतिमा पर सफाई एवं माल्यार्पण किया जाएगा। 14 तारीख को विभाजन विभीषिका का इतिहास बताना है। साथ ही रात्रि में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा भारतीय जनता पार्टी के आप सभी कार्यकर्ता अपने विधानसभा के प्रत्येक घर में तिरंगा को लगाना है और तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर सभी कार्यकर्ताओं को हिस्सा लेना है और देश का मान बढ़ाना है। इस बैठक में उपरोक्त के अलावा महामंत्री अधीर चंद भैया, सुनीता सिंह, राकेश नरोने सुग्गा,सचिन सुलतानिया,जुनियर बाबु लाल मरांडी,अमृत मिश्रा,विश्वनाथ रवानी, विनय चंद्रवंशी,अतुल सिंह, विजया सिंह, संतोष मुर्मू,सुलोचना देवी,मनोज झा, विभूति झा,अनिरुद्ध झा,जय प्रकाश सिंह,पवन पांडे, ऋषि सिंह,संतोष शर्मा, प्रमोद राय, धनंजय खवाडे,सौरभ कश्यप, मनोज भार्गव, रिशु कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


