गोड्डा : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिला युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सुमन की अध्यक्षता में पहली कार्यसमिति बैठक आहूत हुई। उक्त कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूरे जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी के आगे की युवा मोर्चा की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा हुई एवं झारखंड में भाजपा की सरकार को कैसे लाना है जिस वायदा से झूठी सरकार पांच साल युवाओं को ठगने का काम किया है, एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। इसको लेकर क्षेत्र में हर घर तक झूठी सरकार के नकामी को पहुंचाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को कैसे जीतें इस पर मंथन किया गया। उक्त बैठक में मुख्य रुप से भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री मुरारी चौबे, राजेश टेकरीवाल, संथाल परगना प्रमंडलीय प्रभारी रविन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष अजय साह, बिक्की साह, ज्योतिष कुमार, जिला यूवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ सुमन, महामंत्री सूरज सिंह, उपाध्यक्ष नीतीश ओझा, अशोक कुमार, कमलकांत मंडल, नवीन महतो, आदित्य मंडल, रूपेश कुमार, ऋतिक राजा, सावन जोशी, दीनबंदु मंडल, सनातन कुमार, निकेश तूरी, सागर दत्ता, रूपेश मंडल, रोहित वर्मा, प्रेम यादव, चुनाराम बेसरा, नितेश भगत आदि युवा सकती मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


