रांची – सीआरपीएफ के माध्यम से नक्सल विरोधी अभियान सहित राष्ट्र की सेवा में समर्पित कुशई कॉलोनी, डोरंडा (रांची) निवासी इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड रुपए का पुरस्कार जीत के अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है। इसका प्रसारण 30 और 31 दिसंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही केबीसी के रैपिड राउंड में भी इन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। अब उनके पूरे परिवार को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जी के साथ मिलने और डिनर का अवसर मिलेगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने
आवास पर बिप्लव जी को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया और बधाई और शुभकामनाएं दिया। श्री सेठ ने कहा इन्होंने रांची को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यह सब सब प्रोग्राम में जिला अध्यक्ष धीरज महतो राजेंद्र मुंडा दिलेश्वर कोरी गंगाधर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे




