शेखर सुमन
देवघर । झारखंड की सारठ विधानसभा सीट पर झामुमो के उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के रनधीर सिंह को 37429 वोटों के भारी-भरकम अंतर से हराया है। इस जीत का सबसे जीत का जो सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा है, वह है मंईयां सम्मान योजना,मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये दिए जा रहे हैं, जो दिसंबर महीने से 2500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना ने महिलाओं को काफी प्रभावित किया। झारखंड में सारठ विधासभा सीटों में महिलाओं की वोटिंग अधिक रही। इन महिलाओं ने एनडीए की ‘गोगो दीदी योजना’ को छोड़कर हेमंत की ‘मईयां सम्मान योजना’ को खूब पंसद किया और चुन्ना सिंह के सिर पर जीत का सेहरा बांध दिया।

ऐसे चली मतगणना:-
3.30 PM: 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है, झामुमो के उदय शंकर सिंह 23291 वोटों के साथ बढ़त बनाए
1: 45 PM: विधानसभा सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है, यहां झामुमो के उदय शंकर सिंह 9170 वोटों से आगे चल रहे थे।
12.45 PM: मतगणना के 8 राउंड पूरे हो चुके हैं, झामुमो के उदय शंकर सिंह 5530 वोटों से आगे बने हुए हैं. बीजेपी के रनधीर कुमार सिंह पिछड़ गए थे।
11.45 AM: मतगणना के दौरान 4 राउंड की काउंटिंग पूरी हुई, झामुमो के उदय शंकर सिंह 5822 वोटों से आगे हैं. बीजेपी के रनधीर सिंह पीछे चल रहे थे।
10.45 AM: 2 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है, झामुमो के उदय शंकर सिंह 5200 वोट से आगे चल गए।
9.45 AM: 1 राउंड की काउंटिंग के बाद झामुमो के उदय शंकर सिंह आगे चल गए।
8.45 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी के रनधीर कुमार सिंह आगे चल रहे थे।
2019 के विधानसभा चुनाव में भी यही दोनों कैडिडेट्स आमने-सामने थे. लेकिन ये कैंडिडेट्स की पार्टियां तब अलग थी. रनधीर सिंह तो भाजपा में ही तब थे लेकिन उदय शंकर सिंह झारखंड विकास मोर्चा – प्रजातांत्रिक के टिकट पर तब चुनाव लड़े थे. करीब 29 हजार वोटों के अंतर से रनधीर सिंह ने चुनाव जीता था.चुनावी इतिहास – 2000 से अब तक साल 2000 में इस सीट पर शशांक शेखर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव जीता था. लेकिन वह अपनी जीत की लय को लंबा नहीं बरकरार रख पाएं. उनकी जगह उदय कुमार सिंह ने 2005 के चुनाव में ली. ये झारखंड बनने के बाद पहला विधानसभा चुनाव था. राष्ट्रीय जनता दल ने 2005 के उस चुनाव में सिंह को प्रत्याशी बनाया था और सिंह ने पार्टी को निराश नहीं किया. उदय शंकर सिंह इससे पहले 90 के दशक में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके थे.
खैर, 2009 आया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर शशांक शेखर ने फिर एक बार वापसी की. मगर वह दोबारा फिर से चुनाव नहीं जीत सके. 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार रनधीर कुमार सिंह ने विधायकी का चुनाव जीता. हालांकि, दोनों ही दफा उनकी पार्टी अलग थी. 2014 में वे झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जबकि 2019 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जीत का पताका फहराने में कामयाब रहे।



