संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर(पाकुड़ ) । प्रखंड के सीलमपुर स्थित फुटबॉल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुखिया संघ महेशपुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ गुरुवार को किया गया ।फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ व सीओ उपस्थित थे ।फुटबॉल खेल का शुभारम्भ बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीओ संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किक मारकर व बॉल को उछाल कर किया। इस दौरान बीडीओ सिद्धार्थ शंकर व सीओ संजय कुमार सिन्हा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन के साथ खेलने को लेकर उत्साहित किया l बीडीओ ने कहा खेल एक ऐसा शक्ति है जिससे मानसिक एवं स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है ।वहीं सीओ संजय कुमार सिन्हा ने भी संबोधित करते हुऐ खिलाड़ियों को जोस भर दिया ।फुटबॉल खेल सात7 अगस्त से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय है और उक्त खेल में कुल 16 टीम भाग लिया जिसमे बारी बारी से सभी टीम एक दूसरे के साथ प्रदर्शन करेंगे । और खेल का अच्छा प्रदर्शन कर के साथ जितने वाले टीम को 2 दो लाख एवं उप विजेता टीम को 1लाख 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जायेगा ।जबकि अन्य सेमी फाईनल में आने वाले टीम को भी 20 20 हजार रुपया का इनाम दिया जायेगा । मौके पर मुखिया संघ के सलाहकार राजु मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष मनोज मरांडी, सीआई उपेंद्र प्रसाद यादव समेत सभी मुखिया गन उपस्थित थे ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


