नई दिल्ली- आईपीएल के 18वें सीजन के बाकी बचे मैचों का शेड्यूल आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा घोषित कर दिया गया है। आईपीएल 2025 को भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब सीजफायर का ऐलान हो गया है तो बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के रिवाइज्ड शेड्यूल का ऐलान सोमवार को कर दिया है। आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैच फिर से 17 मई से शुरू होंगे और फाइनल तीन जून को खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में कुल 17 मैच खेले जाने बाकी है। जिसमें प्लेऑफ्स के चार मैच भी है। पहला क्वालीफायर 29 मई को फिर एलिमिनेटर 30 मई को, जबकि दूसरा क्वालीफायर 1जून को होगा। फाइनल तीन जून को खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 शेड्यूल
17-मई (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु)
18-मई (रविवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे, जयपुर)
18-मई (रविवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (शाम 7:30 बजे, दिल्ली)
19-मई (सोमवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7:30 बजे, लखनऊ)
20-मई (मंगलवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30 बजे, दिल्ली)
21-मई (बुधवार) – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स ( 7:30 बजे, मुंबई)
22-मई(गुरुवार) – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (7:30 बजे, अहमदाबाद)
23-मई (शुक्रवार) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (7:30 बजे, बेंगलुरु)
24-मई (शनिवार) – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (7:30 बजे,जयपुर)
25-मई (रविवार) – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (3:30 बजे, अहमदाबाद)
25-मई(रविवार) – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (7:30 बजे, दिल्ली)
26-मई-(सोमवार) – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (7:30 बजे, जयपुर)
27-मई (मंगलवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (7:30 बजे, लखनऊ)
आईपीएल प्लेऑफ शेड्यूल
29-मई (गुरुवार) – क्वालीफायर 1 (7:30 बजे)
30-मई (शुक्रवार) – एलिमिनेटर (7:30 बजे)
01-जून (रविवार) – क्वालीफायर 2 (7:30 बजे)
03-जून-(मंगलवार)- फाइनल (7:30 बजे)


