लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले माह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले टी20 एशिया कप के साथ ही त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के लिए भी अपनी टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कप्तानी सलमान आगा करेंगे पर इस टीम में अनुभवी बल्लेबाजों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। एशिया कप से पहले पाक टीम यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ 29 अगस्त से त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी। एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा। एशिया कप के लिए जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है। उनमें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के साथ ही फखर जमन और खुशदिल शाह भी शामिल हैं। वहीं विकेटकीपर मोहम्मद हारिस का भी टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने हसन नवाज, सलमान मिर्जा और सुफयान मोकिम जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अवसर दिया है। सलमान को बांग्लादेश में अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम में बनाये रखा गया है, जहां उन्होंने तीन मैचों में 5.21 की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए थे। पाक टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा, हमने सलमान को बांग्लादेश में उनके प्रदर्शन के कारण टीम में बरकरार रखा है। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, ओमान और यूएई के साथ शामिल किया गया है। इसमें पाक टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ करेगी। इसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ 14 सितंबर को बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेलना है।
टीम इस प्रकार है :
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मुकीम।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


