दुमका। बाबा बैडमिंटन टीम दुमका के सदस्यों के बीच रविवार को टीम के मुख्य संरक्षक रामानंद मिश्र के सौजन्य से मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पर्षद दुमका डॉ अमिता रक्षित के कर कमलों द्वारा खेलने के लिए पोशाक आउट डोर स्टेडियम मैदान में वितरित किया गया जिसमे डॉ रक्षित ने कहा कि खेल ही एक ऐसी विधा है जो हमें स्वस्थ और अनुशासित बनाती है अतः ये एक नेक काम है ।पूर्व से जुड़े रहने का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि दादू से बाबा और फिर बाबा से युवा टीम के रूप में इसे देखकर प्रसन्नता हो रही है ।अब तो आधी आबादी की भी संख्या बढ़ते जा रही है जो एक मिसाल है ।एडवोकेट अनिल झा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि टीम खेल के साथ साथ समाज हित में भी अन्य कई गतिविधि आयोजित करते रहती है जिसमे बाबा का काफी योगदान रहता है । कार्यक्रम में मनोज दत्ता एवं सुचिता किरण भगत के द्वारा गाए गए गीतों ने तो चार चांद लगा दिए ।बीच बीच में टीम के मीडिया प्रभारी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक डॉ कुंदन झा के द्वारा शेरो – शायरी का भी प्रस्तुतिकरण कर सदस्यों को प्रफुल्लित किया गया । पोशाक लेने बालों में इनके अतिरिक्त तनय कुमार विजय कुमार राजकुमार रजक अब्दुल कलाम अंसारी रविन्द्र जायसवाल शशि कुमार पवन सिंह अजीत कुमार मांझी संतोष कुमार साह राजेश कुमार सिंह बबलू मंडल रवि राउत गोपाल कुमार मंडल विकास कुमार रजक शैलेश हेंब्रम राजीव रंजन संतोष कुमार रंजीत कुमार चंदन कुमार मामोनी कुमारी देवानंद सोरेन मनोज शर्मा लाली देवी शशि विंदू सह इस्टन टुड्डू बबलू राजकुमार रजक डॉ पियूष रंजन जुनस मरांडी अब्दुल सलाम एवं बाबू राम दादू थे।कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह के द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक सुचिता किरण भगत के द्वारा किया गया ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


