नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के नतीजे विपक्षी गठबंधन के लिए जहां उम्मीद लेकर आए तो वहीं एनडीए के लिए यह झटका थे। बीजेपी वाले 400 पार की बात कर रहा था लेकिन उनका यह नारा सिर्फ नारा ही बन कर रह गया। नतीजे उससे उलट आए। केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार तो बन गई पर तीसरे कार्यकाल के लिए ये नंबर पीएम मोदी को संतुष्ट नहीं कर रहे हैं। इस बीच एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में बताया गया है कि अगर आज दोबारा लोकसभा चुनाव हो जाएं तो एनडीए की किस्मत नहीं…
Author: Santal Express
मुंबई । महाराष्ट्र चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने शरद पवार की सुरक्षा बढा दी है। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, जिसपर उन्होंने हैरानी जताई है। उन्होंने केंद्र के फैसले पर शक जताया है। शरद ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिलने पर उनकी जासूसी होने का शक जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी प्राप्त करने का ये एक तरीका अच्छा है, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। केंद्र ने पवार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान कर दी है। पवार से जब सुरक्षा बढ़ाए जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि…
बेतिया । बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ का शव बरामद हुआ है। मृत बाघ की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। एक अधिकारी ने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगूराहा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 46 में शुक्रवार को एक बाघ का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बाघ के शरीर पर जख्म के निशान होने की आशंका जताई जा रही है कि दो बाघों के आपसी संघर्ष में इस उसकी मौत हुई होगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निदेशक ने बताया कि…
गोड्डा । जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक महिला ने मोबाइल पर आए मैसेज के बाद बैंक खाते से दो लाख रुपये की ठगी का शिकार होने का मामला शुक्रवार काे दर्ज कराया है। कंचन देवी, पति मनोज ठाकुर ने पोड़ैयाहाट थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कंचन देवी ने बताया कि 18 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक एपीके का मैसेज आया। उसने मैसेज को टच किया और इसके बाद रात 12 बजे से 4 बजे तक…
-फास्टैग और एनसीएमसी को ई-मैंडेट फ्रेमवर्क में शामिल किया गया नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों में बदलाव करके फास्टैग में बैलेंस कम होने के झंझट को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आरबीआई के इस नए नियम की वजह से अब बैलेंस कम होने के कारण टोल प्लाजा पर गाड़ियों के रुकने की आशंका खत्म हो जाएगी और गाड़ियां फर्राटे से टोल प्लाजा को पार कर जाएंगी। आरबीआई की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को ई-मैंडेट फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया है।…
मुंबई/नई दिल्ली । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने फंड की हेराफेरी के मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी को शेयर बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। बाजार नियामक एजेंसी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही उनके किसी लिस्टेड कंपनी में डायरेक्टर रहने पर भी पाबंदी लगाई गई है। सेबी ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी सहित 24 अन्य संस्थाओं पर पूंजी बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सेबी ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना के साथ किसी भी लिस्टेड कंपनी…
रांची। भाजपा के युवा मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। साथ ही लाठीचार्ज भी किया। इसमें भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिस के सात जवान घायल हो गए। इस रैली में भाजपा प्रदेश के सभी नेता शामिल हुए थे। वह हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का…
एक्ट्रेस आयशा टाकिया एक समय सुपरहिट फिल्मों में नजर आई थीं। सलमान खान के साथ फिल्म ‘वांटेड’ से उन्हें अटेंशन मिली। इससे पहले उन्होंने ‘दिल मांगे मोर’, ‘टार्जन द वंडर कार’, ‘डोर’, ‘पाठशाला’ समेत कई फिल्मों में काम किया था लेकिन शादी के बाद आयशा फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। कुछ साल पहले वह प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चर्चा में थीं। अब एक बार उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और इसी के चलते ट्रोल हो रही है। आयशा टाकिया की प्लास्टिक सर्जरी गलत हो गई सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सर्जरी की वजह से…
गोड्डा । जिले के महगामा प्रखंड के हीर करहरिया गांव में शाहिस्ता खातून ( 30) ने दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाहिस्ता के शव को उनके घर के पास स्थित मवेशी घर में बांस से लटका पाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर हनवारा थाने के प्रभारी अक्षय कुमार और एसआई भोलेनाथ भगत ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा। मृतिका के पिता शाबिर अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि शाहिस्ता के पति मोजाहिद अंसारी ने उनकी बेटी के…
इश्तियाक के सहयोगी बबलू खान को पूछताछ के लिए बुलाया रांची । झारखंड एटीएस के जरिये गिरफ्तार किए गए मेडिका अस्पताल के डॉक्टर इश्तियाक के तार जमीन घोटाले से भी जुड़ने की आशंका के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले को लेकर सक्रिय हो गया है। ईडी को संदेह है कि हाल ही में उजागर हुए अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का झारखंड में हुए बड़े भूमि घोटालों से महत्वपूर्ण संबंध हो सकता है। ईडी ने इसे लेकर रांची के बरियातू निवासी बबलू खान को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। बबलू खान अफसर अली का भाई है और…



