संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में शुक्रवार को मांझी परगना लहंती बैसी का बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र मुर्मू के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में झारखंड सरकार को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ग्राम प्रधानो को ऑफलाइन लगान रसीद काटने के लिए पहले की तरह ही आदेश हुआ है। लेकिन अभी तक ग्राम प्रधानों को ऑफलाइन रसीद निर्गत नहीं किया गया है। ग्राम प्रधानों को जल्द से जल्द ऑफलाइन लगान रसीद निर्गत की जाय, हाईकोर्ट के द्वारा 29 जुलाई2024 को झारखंड सरकार के दो महीने के अंदर पेशा कानून की नियमावली को तैयार कर जल्द…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। जिले के पाकुडिया प्रखंड के लागडुम पंचायत में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले 207 उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसका आयोजन झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा किया गया। मौके पर महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने बिजली बिल के उपभोक्ता के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान मीटर में खराबी, बिल में गड़बड़ी, मीटर चेंज, नाम ट्रांसफर आदि समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया।विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिजली बिल माफी योजना की शुरुआत की है।…
पाकुड़। दुर्गापूजा महोत्सव के मद्देजर नगर परिषद, पाकुड़ ने नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष शिकायत निवारण संपर्क नंबर जारी किया है। दुर्गापूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, शिकायत या सुझाव के लिए आम जन 7903236557 पर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर दुर्गापूजा के दौरान नगर परिषद से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों के निवारण के लिए सक्रिय रहेगा। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि वह इस सेवा का सदुपयोग करें और अपने नगर क्षेत्र…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। सूचना भवन सभागार में शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेम्ब्रम की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों के जिला परिषद सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्या से सदन को अवगत कराया। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व आम लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। दुर्गा पूजा विजयदशमी के मद्देनजर नगर पंचायत पाकुड़ की ओर से साफ सफाई व्यवस्था ,सौंदर्यकरण की स्थिति किया क्या है, नगर पंचायत की ओर से आम व्यक्तियों के लिए क्या सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है? पूजा पंडालों के आस पास किया कोई खास व्यवस्था की जा रही है इसका जायजा लिया हमारे नगर संवाददाता राजकुमार भगत ने । इस संबंध में नगर परिषद के प्रशासक राजकमल मिश्रा ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर नगर पंचायत के सभी वार्डों में साफ साफ-सफाई की विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस पोल पर लाइट खराब है…
शेखर सुमन देवघर। नगर निगम देवघर क्षेत्र में स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाओं व मंदिरों के आसपास व पूरे शहर की दुर्गा पूजा पर सफाई को लेकर चलेगा विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत नगर निगम, देवघर क्षेत्रान्तर्गत चुने हुए पूजा स्थलों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रयाप्त संख्या में स्वच्छता कर्मियों तथा सफाई वाहनों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में पूजा करने का अवसर प्राप्त होगा। शहर के सभी कचरा प्वाइंट पर दो पालियों में सफाई की जायेगी। जिसके तहत रात्री में विशेष सफाई करायी जाएगी। चुना- ब्लीचिंग की व्यापक…
बोकारो : बेरमो के नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति सुंदर महतो को एसीबी धनबाद की टीम ने शुक्रवार को नावाडीह बैक आंफ इंडिया शाखा परिसर से दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखिया पति ने पंचायत के नवाटांड के लाभुक धुजा सिंह की पत्नी से अबुआ आवास योजना के एवज में तीस हजार रिश्वत की मांग की थी, जिसकी पहली किस्त की राशि दस हजार दी थी। इससे पूर्व लाभुक ने धनबाद एसीबी की टीम से लिखित शिकायत की थी। एसीबी की टीम ने जांच-पड़ताल कर आज जाल बिछाकर गिरफ्तार कर…
ट्रेनों में टिकट की मारामारी का विमानन कंपनियां उठा रहीं फायदा पटना । शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। कई लोग अपने अपने शहर व गांव लौटने लगे हैं। वहीं बिहार के लोग भी छठ पूजा के चलते अपने घरों को लौटने की तैयारी में हैं। हालांकि बिहार आने वालों की संख्या महापर्व छठ पर कई गुणा बढ़ जाती है। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से लोग विमान से जाना पसंद करते हैं। वहीं विमानन कंपनियां इसका फायदा उठाने से नहीं चूकतीं, क्योंकि आरक्षित रेल टिकटों की मारामारी चार-पांच महीने पहले से ही होने लगती है। बिहार में सात…
पुणे । पुणे के एक सुनसान इलाके में देर रात तक बॉयफ्रेंड के साथ घूमना एक लड़की को भारी पड़ गया। 21 साल की पीड़िता अपने दोस्त के साथ रात में सुनसान जगह पर थी तभी तीन लड़के आए और उन्होंने लड़की के दोस्त की पिटाई की और लड़की को उठा ले गए। तीनों ने बारी बारी से रेप किया,इसके बाद फरार हो गए। सभी आरोपी फरार हैं और पीडि़त अस्पताल में भर्ती है। गैंगरेप की इस घटना पर सुप्रिया सुले ने चिंता जाहिर की है। एनसीपी की सुप्रिया सुले ने पुणे की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर…
झिरवल को देख विधायक हीरामन भी कूदे, जाल ने बचाई दोनों की जान मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने शुक्रवार को मंत्रालय की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए। उनके साथ विधायक हीरामन खोसकर भी कूद गए, लेकिन नीचे जाल बिछा होने से दोनों की जान बच गई। दोनों को मौके पर मौजूद पुलिस ने जाल से बाहर निकाला। गिरने के कारण डिप्टी स्पीकर झिरवल की गर्दन पर चोट आई है और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। जांच के लिए डॉक्टरों की टीम मंत्रालय पहुंची। डिप्टी स्पीकर झिरवल, जो उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एनसीपी गुट के…



