Author: Santal Express

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए सभी दल अपनी तैयारी कर रहे हैं। भाजपा ने तय किया है कि 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और एक सीट किसी सहयोगी को देगी। इस आशयक निर्णय बीती रात भाजपा हाईलेवल की बैठक में हुआ है। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है, और केंद्रीय नेतृत्व ने 9 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही इन सीटों पर नए चेहरों को उतारने की संभावना जताई जा रही है, विशेष रूप से जातीय समीकरण को ध्यान में रखते…

Read More

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर से रविवार को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है, कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239ए के साथ पठित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में 31 अक्टूबर 2019 का आदेश, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की…

Read More

ग्वालियर । कलयुगी औलाद भी भरोसे के लायक नहीं रही। यहां एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने रात में आलू के पराठे बनाए उसमें नींद की गोली मिला दी। परिजनों को खिलाए पर खुद ने नहीं खाए। जब घर वाले बेहोश हो गए तो गहने,नगदी और कुछ सामान लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की ने अपने घर वालों को नींद की दवाई देकर सुला दिया और घर में रखे जेवर, अन्य कीमती सामान लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके की एक महिला…

Read More

भरुच | गुजरात-दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दक्षिण गुजरात के भरुच के अंकलेश्वर से 5000 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की कोकीन जब्त की है| अंकलेश्वर की एक निजी कंपनी से इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद होने की घटना से हड़कंप मच गया है| गौरतलब है कुछ दिन पहले दिल्ली से 770 किलो ड्रग्स बरामद किया था| इस मामले की पुलिस जांच में गुजरात कनेक्शन का खुलासा हुआ और उसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर दक्षिण गुजरात के भरुच जिले में अंकलेश्वर स्थित आवकार फार्मा कंपनी में रेड कर 518 किलोग्राम कोकीन…

Read More

गिरिडीह । जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औरा पंचायत निवासी 36 वर्षीय संजय महतो की मौत पिछले एक महीने पूर्व दो सितंबर को मलेशिया में हो गयी थी। पति के अंतिम दर्शन और दाह-संस्कार के लिए उसकी पत्नी जगह-जगह गुहार लगा रही हैं लेकिन अभी तक शव नहीं पहुंचा है। सुनिता देवी ने सोमवार को कहा कि परिवार की माली हालत को देखते हुए पति मलेशिया गए थे। वहां केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। इसी बीच अचानक विगत 02 सितंबर को उनकी मौत का समाचार मिलने पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौत को लगभग एक महीने…

Read More

हजारीबाग । पेलावल ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़वा डैम से सोमवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मेद्र रविवार रात से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार की सुबह में डैम की तरफ मॉर्निंग वॉक करने गए लोगों ने पल के पास एक जोड़ी चप्पल एक मोटरसाइकिल दिखा साथ ही पानी पर तैरते हुए एक शव भी दिखा। लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया पिंकी राणा…

Read More

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर हुई हिंसा में एक युवक की मौत के बाद खूब बवाल हुआ। हाथ में लाठी-डंडे लेकर उपद्रवी सड़कों पर उतर गए। उन्होंने दुकानों से लेकर शोरूम तक खूब तोडफ़ोड़ और आगजनी की । बहराइच-सीतापुर हाइवे पर उग्र भीड़ ने दो गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया. कई दुकानों में भी तोडफ़ोड़ और आगजनी की गई है। बहराइच हिंसा के बीच पुलिस सुरक्षा में प्रभावित इलाके के लोग दूसरी जगह शिफ्ट किए जा रहे हैं. पुलिस फोर्स राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है। स्थिति को सामान्य बनाने…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम । चाईबासा जेल में बंद अपराधी अमन साहू को छत्तीसगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट के तहत् अपने साथ रायपुर ले गई। रविवार की देर रात छत्तीसगढ़ पुलिस कड़ी सुरक्षा के साथ अमन साहू को अपने साथ ले गई। अमन साहू पर तीन माह पहले रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते पुलिस उसे रायपुर लाकर आगे की जांच करेगी।रायपुर क्राईम ब्रांच की 10 सदस्यीय टीम चाईबासा आई थी। गौरतलब है, कि अमन साहू को प्रोटेक्शन वारंट में रायपुर लाने स्थानीय पुलिस कोर्ट से पांच से छह…

Read More

रांची । झारखंड में पेयजल स्वच्छता विभाग में घोटाले को लेकर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां के मंत्री और आईएएस के करीबियों पर शिकंजा कसते हुए करीब 20 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारे हैं। सभी ठिकाने आईएएस मनीष रंजन और मंत्री मिथलेश ठाकुर से जुड़े हैं। बरियातू स्थित आईएएस मनीष रंजन की बहन के घर पर भी ईडी की छापामारी हुई है। आईएएस मनीष रंजन के अलावा मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के यहां छापामारी हुई है। जल जीवन मिशन में अनियमितता से मामला जुड़ा है। झारखंड…

Read More

पलामू । जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरईडीह नावाडीह गांव में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग दलित लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल चार आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दो आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों में 26 वर्षीय विक्रम पासवान, 25 वर्षीय मनदीप पासवान, 26 वर्षीय पप्पू पासवान और 30 वर्षीय अरविंद सिंह खरवार शामिल हैं जबकि उपेंद्र भुइयां और टीमन भुइयां ने उनका साथ दिया है। घटना शुक्रवार की रात की है लेकिन रविवार…

Read More