Author: Santal Express

कीमतों में अचानक कटौती पर स्पष्टीकरण मांगा नई दिल्ली। इले​क्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी ओला इले​क्ट्रिक के ​खिलाफ नई नियामकीय कार्रवाई हो रही है। इसके तहत ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) ने कंपनी द्वारा अचानक कीमत घटाए जाने पर चिंता जताई है। एआरएआई ने कंपनी को 8 अक्टूबर को भेजे गए एक मेल में ‘बॉस’ सेल से पहले एस1 एक्स 2 केडब्ल्यूएच (किलो वॉट आवर) मॉडल के दाम घटाए जाने के बारे में सूचित न किए जाने पर चिंता जताई है। इस प्रकार की चूक पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवॉल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट (पीएम ई-ड्राइव) योजना…

Read More

नई ‎दिल्ली । टमाटर, प्याज और आलू की ऊंची कीमतों ने घरेलू बजट ‎बिगाड़ ‎दिया है। खुदरा बाजार में जहां आलू 40 रुपए किलो मिल रहा है तो वहीं टमाटर की कीमत 100 रुपए किलो के पार पहुंच गई है। प्याज के भाव भी 60 रुपए किलो पर हैं। टमाटर, प्याज और आलू की वजह से महंगाई दर में भी इजाफा हुआ है। नीति निर्माताओं के लिए खाद्य पदार्थों की बढ़ाई महंगाई एक चुनौती रही है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी 45.9 फीसदी है। बता दें कि आपूर्ति संबंधी झटके समग्र खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों को प्रभावित…

Read More

शारजाह । आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ रन से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह और दीप्ति शर्मा अपनी साझेदारी के दौरान कुछ ढीली गेंदों को सही से हिट नहीं कर सकीं,जिसके कारण अंततः टीम की हार हुई। एनाबेल सदरलैंड के शानदार अंतिम ओवर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को शारजाह में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप मैच में मात्र नौ रन से जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर यह था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल एक या दो…

Read More

मेलबर्न । आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की रीढ़ की हड्डी में तनाव फ्रैक्चर के लिए सर्जरी होगी, जिससे वह भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। टीम के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “रिकवरी का समय लगभग छह महीने होने का अनुमान है। सर्जरी के लिए आगे बढ़ने का फैसला कैमरनके एक ऑलराउंडर के रूप में दीर्घकालिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है।” ग्रीन को इंग्लैंड में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान पीठ के निचले हिस्से में तनाव फ्रैक्चर का पता चला था,…

Read More

न्यूयॉर्क । केन्या की रूथ चेपनगेटिच ने रविवार को इतिहास रचते हुए शिकागो में महिलाओं की मैराथन का विश्व रिकार्ड तोड़ दिया। उन्होंने पिछले सर्वश्रेष्ठ से लगभग दो मिनट पीछे रहकर दो घंटे, नौ मिनट और 56 सेकंड का अनौपचारिक समय लेकर दौड़ पूरी की। चेपनगेटिच ने शिकागो में अपना तीसरा खिताब जीता और इथियोपिया की टिगस्ट अस्सेफा के पिछले साल बर्लिन में बनाए गए 2:11:53 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इथियोपिया की सुतुमे केबेडे ने दो घंटे 16 मिनट और 36 सेकंड बाद रेखा पार की, जबकि केन्या की इरीन चेप्टाई (2:17:51) तीसरे स्थान पर रहीं। रिकॉर्ड तोड़ने के…

Read More

पूर्वी चंपारण । मोतिहारी जिले के छतौनी थाना क्षेत्र से सीए की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। वह पूजा करने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया। अपहृत छात्रा के पिता ने छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को बताया कि छात्रा की सकुशल बरामदगी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। टीम अपहरणकर्ताओ के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Read More

पटना । बिहार में जमुई जिले के झाझा स्थित नागी डैम में संदिग्ध हालात में एक युवती और मासूम के शव मिले। भनक लगते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान कर्मा निवासी पप्पू यादव की पत्नी रिंकू देवी व उसके बेटे प्रियांश कुमार (करीब 1.5 वर्ष) के रूप में की गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला दिख रहा है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है।…

Read More

भागलपुर । जिले के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर मोहल्ले में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर एक 15 वर्षीय से किशोर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली‌। मृतक रजौन थाना क्षेत्र के सांझा गांव का रहने वाला है और बरारी के खंजरपुर इलाके में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक प्रिंस के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उधर घटना जानकारी मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मृतक के परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने शव का…

Read More

फारबिसगंज/अररिया । अररिया के भरगामा प्रखंड में चार हाथ व चार पैर और तीन कान वाले बच्चे का जन्म हुआ है। स्थानीय लोग इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं। लोग बच्चे को भगवान का अवतार बता रहे हैं। भरगामा प्रखंड के रहडिया वार्ड संख्या-9 निवासी किशोर राय की पत्नी सुलेखा देवी ने रानीगंज सामुदायिक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। जिसका एक सिर, चार हाथ, चार पैर व तीन कान है। ग्रामीणों का कहना है कि मां दुर्गा के विसर्जन के बाद इस बच्चे का जन्म माता दुर्गा का आगमन है । वहीं, महिलाओं ने कहा कि माता…

Read More

चेन्नई । हर एक कर्मचारी को उम्मीद होती है कि उसकी कंपनी उसे दीपावली पर उपहार और वोनस है। पर,ऐसा बहुत कम हो पाता है। लेकिन कुछ कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को दिल खोलकर उपहार बांटती हैं। चेन्नई की एक कंपनी ने इस दीपावली पर अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 मोटरसाइकलें उपहार स्वरुप दीं हैं। टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस नामक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइकें उपहार में दी हैं। इस पहल से कंपनी ने उद्योग जगत में एक नया मानक स्थापित किया है। उपहार में दी गई कारों में हुंडई,टाटा,मारुति सुजुकी और मारसेडस…

Read More