Author: Santal Express

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को शुरू हुई साम्प्रदायिक हिंसा अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात एक बार फिर हिंसा भड़की और इस बार धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया और आगजनी की कोशिश की गई है। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई झड़प के बाद इलाके में हिंसा भड़की थी, जिसमें 01 व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन सोमवार रात एक बार फिर से हिंसा की खबरें सामने आईं हैं।…

Read More

बेंगलुरु । भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सोमवार देर रात 12वें सुल्तान जोहोर कप में भाग लेने के लिए मलेशिया रवाना हो गई। 19 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भारत का सामना मेजबान मलेशिया, जापान, ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होगा। नव नियुक्त हेड कोच, पीआर श्रीजेश मलेशिया में टीम की कमान संभालेंगे, जबकि आमिर अली कप्तान होंगे और रोहित उनके डिप्टी होंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्टूबर को जापान के खिलाफ करेगा, उसके बाद 20 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगा। एक दिन के आराम के बाद, भारत 22…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में साफ किया है कि किसी व्यक्ति के महज 40 फीसदी से ज्यादा बोलने और भाषा को समझने की असमर्थता (दिव्यांगता) के चलते उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिले से इनकार नहीं किया जा सकता है। नेशनल मेडिकल काउंसिल के मौजूदा नियमों के मुताबिक 40 फीसदी से ज्यादा ऐसी दिव्यांगता की स्थिति में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला नहीं मिल सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ 40 फीसदी दिव्यांगता होने भर से कोई एमबीबीएस में दाखिले के अयोग्य नहीं हो जाएगा। डिसेबिलिटी असेसमेंट बोर्ड अगर इस नतीजे पर पहुंचता है कि दिव्यांग…

Read More

काठमांडू । दक्षिणी लेबनान में शांति सेना कैंप पर इजराइल के हमले को लेकर नेपाल समेत 34 देशों ने विरोध जताया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इजरायली सेना ने अयबर शांति सेना अड्डे में जबरन घुसपैठ कर गोलीबारी की। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में योगदान देने वाले देश के रूप में नेपाल ने UNIFIL के मिशन और गतिविधियों के लिए समर्थन व्यक्त किया है। नेपाल ने यूनिफिल शांति सैनिकों पर हमले की निंदा करते हुए युद्धरत पक्षों से उनकी सुरक्षा की गारंटी देने को कहा है। इसके अलावा नेपाल ने कहा है कि ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाना…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत ने दूरसंचार को समानता और अवसर के साधन के रूप में इस्तेमाल करके कनेक्टिविटी से आगे बढ़ कर सामाजिक-आर्थिक विभाजन को पाटने और पहुंच को मजबूत करने का काम किया है। दुनिया भारत के डिजिटल अनुभव का लाभ उठा कर जनकल्याण कार्यों को सशक्त बना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ की विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा का दिल्ली के भारत मंडपम में उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया को संघर्ष से बाहर निकाल कर आपस में जोड़ने में लगा हुआ…

Read More

गैलेक्सी, पनवेल के फार्महाउस और अब सेट पर भी तैनात रहेगी पुलिस मुंबई । राकांपा नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट, पनवेल के फार्महाउस के साथ उनकी शूटिंग सेट पर भी पुलिस टीम तैनात करने का निर्णय लिया है। साथ ही सलमान खान से अपने हर दिन के प्रोग्राम पुलिस को शेयर करने को कहा गया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान को पिछले कई महीनों से धमकी मिल रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की ओर…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म जिगरा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले से ही वह फिल्म के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू दे रही हैं। इसी बीच एक ऐसे ही इंटरव्यू में आलिया ने अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में बताया है। आलिया ने बताया कि उन्हें एडीएचडी है। ये बीमारी है अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर। इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि जब उन्होंने साइकोलॉजिकल टेस्ट दिया तो उनका अनुभव कैसा था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जब वह छोटी थीं तो वह स्कूल और क्लासरूम में…

Read More

नवादा । बिहार के नवादा में प्रसव पीड़ा से व्यग्र एक महिला ने मंगलवार को सड़क पर ही बालक को जन्म दिया । एक प्राइवेट नर्स रिंकू के सहयोग से सड़क पर ही बच्चे को निकाला गया। हुआ यूं कि एक महिला प्रसव पीड़ा से बीच सड़क पर ही छटपटाने लगी। इसी बीच वहां से गुजर रही एक निजी क्लीनिक की नर्स ने बीच सड़क पर ही प्रसव कराया और महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। स्थानीय लोग वहां पर खड़ा होकर तमाशबीन बने रहे । लेकिन छटपटा रही महिला की किसी ने मदद भी नहीं किया था। जानकारी…

Read More

पटना । बिहार में 16 अक्टूबर से 236 घाटों से बालू खनन और बिक्री शुरू होगी। इसको लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। राज्य में कुल 891 बालू घाट हैं। इनमें 488 लाल और 403 सफेद बालू के घाट हैं। इसमें 236 घाटों से खनन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है जबकि अन्य घाटो की बंदोबस्ती सहित पर्यावरणीय मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। इसे पूरा होते ही इन घाटों पर भी खनन का काम शुरू कर दिया जाएगा। राज्य सरकार का मकसद अधिक से अधिक घाटों से बालू का खनन शुरू करना…

Read More

पलामू । जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह के पूर्णाडीह में एक युवक की सोए अवस्था में तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर आने औऱ खोजी कुत्ता से जांच करने की मांग को लेकर 4 घंटे तक डेड बॉडी को उठने नहीं दिया। हालांकि बाद में थाना प्रभारी अंचित कुमार के समझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ और पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा। युवक की पहचान इसी टोल…

Read More