दुमका । आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगर परिषद प्रबंधन समिति की बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नगर परिषद चुनाव केवल एक पद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह दुमका की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में नगर परिषद में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर सदन के संचालन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। इस पर 116 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। हालांकि इस पर तृणमूल कांग्रेस के किसी भी सांसद का हस्ताक्षर नहीं है। हस्ताक्षर करने वाले 116 सांसदों में राहुल गांधी का भी नाम नहीं है। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने पत्रकारों को बताया कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा महासचिव को संविधान के अनुच्छेद 94-सी के तहत दिया गया है। नोटिस पर 116 सांसदों के हस्ताक्षर हैं,…
नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। सरेंडर करने से पहले राजपाल ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों से जो कहा उसने सबको हैरान कर दिया है। उनके बयान ने फिल्म इंडस्ट्री के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और फैंस को इमोशनल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने हालात पर बात करते हुए राजपाल रो पड़े और बोले- “सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई उपाय भी नहीं दिख रहा…सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही…
नई दिल्ली । आजकल कम उम्र में ही थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, सांस लेने में कठिनाई और रक्त संचार की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हैल्थ एक्सपर्ट की माने तो शरीर में ऊर्जा के असंतुलन के कारण ये समस्याएं और अधिक जटिल हो जाती हैं। ऐसे में योग और हस्त मुद्राओं जैसी प्राचीन विधियां शरीर और मन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इन्हीं में से एक है गरुड़ मुद्रा, जो वायु तत्व को नियंत्रित कर ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में सहायक मानी जाती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, जब शरीर में वायु तत्व असंतुलित होता है,…
सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 27 फरवरी 2026 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इसी बीच अभिनेता का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। यह वीडियो न केवल फिल्म की यादें ताज़ा कर रहा है, बल्कि सलमान खान के सादगी भरे व्यक्तित्व को भी सामने ला रहा है। वायरल क्लिप में सलमान खान फिल्म की सफलता का श्रेय खुद लेने के बजाय निर्देशक, लेखकों और कहानी को देते नजर आते हैं। वह साफ तौर पर कहते हैं कि…
पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा इलाके में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के उद्देश्य से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े एक हाईवा वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जानकारी के अनुसार, भालडुंगी चौक से साड़ीबा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य…
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्पिता दास के समर्थन में बैठक, जनसंपर्क और चुनावी कार्यालय का उद्घाटन संताल एक्सप्रेस बरहरवा – पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय संथाल परगना दौरे के क्रम में प्रथम दिन साहिबगंज जिले के बरहरवा पहुंचे. यहां उन्होंने नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी एवं चुनाव प्रबंधक समिति के सदस्यों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं. बरहरवा पहुंचने के बाद बाबूलाल मरांडी ने आरबी पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बरहरवा नगर पंचायत चुनाव में…
नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जाकर उन्हें ‘धमकाने’ की कोशिश की। रिजिजू ने संसद भवन परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के सदस्य सत्तापक्ष की बेंच की ओर आ गए। उन्होंने न केवल मर्यादा का उल्लंघन किया, बल्कि उस बेंच को भी पार कर दिया जहां प्रधानमंत्री बैठते हैं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि भारतीय जनता पार्टी…
मथुरा । उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही घर में पति-पत्नी, बेटे-बेटियों समेत पांच लोगों के शव मिले हैं। प्रारंभिक जांच में परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घर के अंदर दीवार पर ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्परपुर में रहने वाले 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। मंगलवार सुबह…
नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर बैठक की जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। बैठक में इंडी गठबंधन के फ्लोर लीडर्स ने सत्र के दौरान विपक्ष की भूमिका और रणनीति पर चर्चा की। इसी दौरान लोकसभा से निलंबित किए गए आठों सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इन सांसदों में गुरदीप सिंह औजला, मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, किरण कुमार रेड्डी, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान इन सांसदों ने हाथों में प्रधानमंत्री…

