देवघर। सोनारायठाड़ी झारखंड बीजेपी चुनाव प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा शुक्रवार को सोनारायठाड़ी पहुंचे। पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के आवास परिसर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को साथ मिला तो उनकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर रहेगी। उन्होंने कहा झारखंड से हेमंत सोरेन की सरकार को विदा करना है। इसके लिए जनता का साथ चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा की झारखंड में भाजपा की बहुमत से सरकार बनेगी। ऐसा जनता का रूझान है। मौके पर गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री मंत्री हरि नारायण राय, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष डॉ श्याम कुमार मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध झा , कामदेव राय आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


