रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अफसरों संग सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में पेसा कानून के विभिन्न प्रवधानों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पेसा नियमावली और विभागीय प्रावधान कहीं विपरीत तो नहीं हैं और इसमें किसी तरह की तकनीकी समस्याएं तो पैदा नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने विभागों को पेसा नियमावली के ड्राफ्ट की फिर से समीक्षा करने और अन्य विभागों को उस ड्राफ्ट पर अविलंब मंतव्य देने का निर्देश दिया है।

पंचायती राज विभाग पेसा नियमावली के ड्राफ्ट की फिर से समीक्षा करेगा और अन्य विभागों से मंतव्य मांगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा कानून के तहत किए गए उपबंधों का क्रियान्वयन इस तरह हो, जिससे राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में स्थानीय स्वशासन की परंपरा को मजबूती मिले। साथ ही जनजातीय समुदायों का आर्थिक- सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण हो सके. बताते चलें कि 23 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली से जुड़ी अवमानना याचिका पर सुनवाई होनी है।बैठक में सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
इस खबर को भी पढ़ें :-कोई भी गड़बड़ी मिली तो पूरी रद्द होगी एसआईआर : सुप्रीम कोर्ट
इस खबर को भी पढ़ें :-रेलवे आरक्षण : पहले 15 मिनट सिर्फ आधार उपयोगकर्ता टिकट कर सकेंगे बुक
इस खबर को भी पढ़ें :-गयाजी का अनोखा मंदिर….जहां जीते-जी श्राद्ध और पिंडदान करने आते हैं लोग



