लखनऊ । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में एक गेंद लग गयी। जिसको देखकर स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा परेशान हो गयीं। इस मैच के दौराज जब गेंद विराट कोहली के हेलमेट पर लगी तो अनुष्का घबरा गयीं।
इससे विराट के प्रशंसक भी परेशान हो उठे। वायरल क्लिप में कोहली के हेलमेट पर जैसे ही गेंद लगती है, अनुष्का काफी परेशान हो जाती हैं विराट ने इस मैच में 25 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की सहायता से 43 रन बनाए हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। विराट ने इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी की है और वह ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं।
इस दौरान उनके चेहरे पर चिंता के भाव के साफ नजर आये। एक प्रशंसक ने विराट के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद अनुष्का की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘विराट के हेलमेट पर गेंद लगने पर अनुष्का घबराईं। गौरतब है कि कुछ समय पहले ही विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। जिसके बाद वह अपनी पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। तब कोहली ने अपनी पोस्ट में लिखा था। ‘टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के 14 साल हुएए। इस फॉर्मेट ने मुझे वो सिखाया है जो जो जिंदगी भर साथ रहेगा। इस मैदान पर सफेद कपड़ों में खेलना हमेशा खास रहेगा। संन्या का फैसला लेना आसान नहीं, लेकिन सही लगता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


