नाला (जामताड़ा):– गेड़िया आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड नाला का वार्षिक आम सभा(एजीएम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य वंदना देवी एवं परिषद प्रतिनिधि अजय मंडल, गेड़िया पंचायत के उपमुखिया मैथीलाल सोरेन तथा सीएलएफ के पदाधिकारी के पदाधिकारियों के कर कमलों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान सविता मंडल के द्वारा सीएलएफ का प्रगति और आय,व्यय एवं अगले साल की कार्य योजना की चार्ट पेपर के माध्यम से सभा को संबोधित किया गया एवं संकुल अंतर्गत सबसे बेहतरीन ग्राम संगठन को प्रशस्तिपत्र के साथ संकुल के द्वारा उपहार दिया गया। बारी-बारी से सभी कैडर ने अपना केस स्टडी भी बताए। इस दौरान सभी दीदीओं ने अपना अपना अनुभव साझा किया। मौके पर संकुल के समन्वयक श्यामाकांत सिंह, आईपीआरपी राजेश रंजन,पंचायत समिति सदस्य बिजली देवी के अलावे संकुल के लेखपाल, एडब्ल्यू, जेआरपी, बीडीएसपी, एफएलटी, बैंक सखी,सभी दीदी आदि मौजूद थी। मंच का संचालन ईतु घोष ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


