साहिबगंज । नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स स्कूल के समीप भाजपा कार्यालय में राजमहल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीसरी बार हमे भाजपा का प्रत्याशी बनाया है, शीर्ष नेतृत्व को आभार। 18 नवंबर को यूपी के सीएम राजमहल में आ रहे है सुबह 10 बजे राजमहल प्रखंड के पडरिया मैदान में संबोधित करेंगे। बीजेपी के प्रति राज्य के लोगो का उत्साह है, राजमहल सहित प्रदेश के वोटर भाजपा को उत्साह के साथ आशीर्वाद दे रहे है। जिससे 23 नवंबर को भाजपा एनडीए की सरकार बनेगी। राजमहल विधानसभा क्षेत्र की जनता बीजेपी को पुनः आशीर्वाद देकर तीसरी बार हमे विधायक बनाएगी। भाजपा का संकल्प पत्र, घोषणा पत्र, वचन पत्र है। 5 साल तक गठबंधन की सरकार युवाओं किसानों महिलाओ सभी को छलने का कार्य किया। सरकार एक भी वादा पूर्ण नहीं किया। बीजेपी के नेता pm मोदी ने कहा है तो उसकी पूरी गारंटी है। देश के अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार ने जो जो घोषणा किया वो पूर्ण कर रही है। भाजपा सरकार बनते ही गो गो दीदी योजना से 2100 रुपया देगी, सरकार बनते ही पहले कैबिनेट की बैठक में ही गो गो दीदी योजना का प्रारंभ करेगी। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 रुपया प्रति स्लेंडर और वर्ष में दो मुफ्त स्लेंडर पूजा त्योहार में देंगे। मोदी ने आने वाले समय में बेघर परिवारों को घर देगी, राज्य के 21 लाख पक्का मकान देगी। पेयजल, मुफ्त बालू देगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार ओझा ने झामुमो पर बरसते हुए कहा कि दो हजार बालू का कट मनी किसके पास जाता है ये बताए, 2 लाख 87 हजार रिक्त पदों में एक लाख प्रत्येक वर्ष सरकारी नौकरी देंगे। 5 लाख स्वरोजगार देंगे। बीए एमे प्रत्येक छात्रों को दो हजार प्रोत्साहन राशि दो वर्षों तक देगी। जेपीएससी सीजीएल सहित अन्य परीक्षा घपले घोटाले लीक की भेंट चढ़ी। सीबीआई जांच की मांग होगी। वही जिला में साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल, मल्टी मॉडल बंदरगाह सहित दियारा क्षेत्र में कई उच्च स्तरीय पुल, चौड़ी सड़क बनाया गया। फोर लेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। वही बीते 10 वर्षों के अपने विकास के बारे में बताया। पूर्वी पश्चिम रेलवे फाटक समीप ओवरब्रिज का स्वीकृति दिलाया लेकिन तुष्टिकरण की राजनीतिक के कारण अभी तक नहीं बना। महिला कॉलेज, मॉडल डिग्री कॉलेज, परीक्षा भवन, कई हाई स्कूल को इंटरमीडिएट कॉलेज स्वीकृति दिलाया। इंजीनियरिंग कॉलेज का स्वीकृति दिलाया लेकिन जेएमएम कांग्रेस की सरकार जमीन आवंटन नहीं किया। कोल्ड स्टोरेज बनाया, बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराया। टीआर स्थापित है, अब ट्रांसफार्मर मुफ्त में मिलता है, सब स्टेशन और ग्रिड का निर्माण कराया। जिससे निर्बाध बिजली मिल रही है जिलेवासियों को। रेलवे क्षेत्र में भी कई मांग जिलेवासियों का पूर्ण कराया। टीआर पैसेंजर ट्रेन ठहराव हुआ। राजधानी ट्रेन ठहराव हुआ। वनांचल ट्रेन रांची से शाम में खुलने का कार्य कराया, साहिबगंज में रजिस्ट्री ऑफिस खुलवाया। जहाँ जेएमएम कांग्रेस राजद की गठबंधन सरकार राजमहल विधानसभा क्षेत्र की जनता को सड़क बनाने का कार्य नहीं किया।
भाजपा की सरकार बनने के 10 दिनों के अंदर शहर का सड़क बनाने का कार्य शुरू कराऊंगा।
वही पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने कहा कि साहिबगंज जिला के तीनों विधानसभा में भाजपा की लहर है। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा एनडीए की सरकार प्रदेश में बनेगी। राजमहल, बोरियो व बरहेट में भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्र की जनता को भाजपा पर ही विश्वास है। यहां की जनता सूरज चांद की तरह है। भाजपा के योजना का लाभ सभी वर्ग के लिए है। राजमहल विधानसभा क्षेत्र में एक नंबर कमल फूल के बटन दबाकर विजय बनाए। जनता भाजपा के साथ है। नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया है। योजना का सारा पैसा लाभुक को सीधा बैंक एकाउंट में मिल रहा है। भाजपा के साथ यहां के वोटर है।






