देवघर। महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियां जोरों पर चल रही है। उनकी जयंती पर देवघर के अग्रवाल समाज द्वारा 3 अक्टूबर को देवघर मारवाड़ी सदन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं अपने महानायक महाराजा अग्रसेन को याद करेंगे। साथ ही 6 अक्टूबर को देवघर के जैन मंदिर के सभागार में समाज के अग्रबंधु द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी समाज के बंधु भाई बहन संस्कृति कार्यक्रम किया जाएगा और शिक्षा की ओर मुकाम हासिल करने वाले अग्रवाल समाज के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के मंडली उपाध्यक्ष शिवकुमार सर्राफ,अध्यक्ष अशोक सर्राफ,सचिव प्रमोद खोवाला, संयोजक विमल खेतान,संस्कृति संयोजक डॉक्टर नीतू ,सचिन सुल्तानिया,अंजल केडिया,अनिल झुनझुनवाला,विजय टिबडेवाल,शंकर लाल सर्राफ,ज्ञानेश तुलस्यान, विमल चौधरी, सरवन बथवाल, संतोष गुटगुटिया एवं अग्रवाल बंधु इसकी तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


