देवघर। देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार अभय प्रसाद आदेश डेंगू मरीज होने की बात को लेकर और उसकी सूचना प्राप्त होने पर स्वास्थ टीम संबंधित गांव पहुंचा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोयठाडीह,स्वास्थ्य उपकेंद्र रामरायडीह अंतर्गत के घरों तथा आसपास क्षेत्रों में डेंगू-चिकनगुनिया रोधी निरोधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत फाॅगिंग करने के साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उसे नष्ट किया गया। साथ ही बचाव तथा रोकथाम के उपाय से संबंधित जन जागरूकता के तहत लोगों को जल जमाव से बचने और पीने के पानी को ढक कर रखने एवं सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाने हेतु प्रेरित किया गया। डेंगू सर्वे टीम में सोमनाथ रमानी,एमपीडब्ल्यू,दिवाकर प्रसाद यादव,एमपीडब्ल्यू,रवि शंकर शिवम, एमपीडब्ल्यू एवम गायत्री देवी,सहिया उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


