नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में दूध महंगा हो गया है। अमूल के बाद मदर डेयर ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। दोनों ने कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें 14 मई यानी गुरुवार से लागू हो जाएंगी। बुधवार को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के बाद मदर डेयरी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। अमूल और मदर डेयरी ने अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी की है।
- अमूल गोल्ड
- अमूल ताजा
- अमूल काऊ मिल्क
- अमूल बफेलो मिल्क
- अमूल स्लिम एंड ट्रिम
- अमूल स्टैंडर्ड मिल्क
- अमूल टी-स्पेशल
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने बताया कि उसने पूरे भारत में बिकने वाले दूध के मुख्य वेरिएंट/पैक में कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। 14 मई से इन्हें लागू किया जाएगा।’ उसने बताया कि यह बढ़ोतरी लगभग 2.5-3.5 फीसदी प्रति लीटर है। यह औसत खाद्य महंगाई दर से कम है। ‘कीमतों में यह बढ़ोतरी दूध के ऑपरेशन और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण की जा रही है। इस साल पशुओं के चारे, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है।


