संताल एक्सप्रेस संवाददाता

पाकुड़ । जिले में इन दिनों कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम व केरल और कर्नाटक राज्य के आइडी से आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है, क्योंकि जिला बांग्लादेश की सीमा के निकट है। पाकुड़ प्रखंड के ईशाकपुर निवासी तनवीर आलम ने इस गंभीर मुद्दे पर उपायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि एक सिंडिकेट पाकुड़ प्रखंड के सीतारामपुर, पृथवीनगर, अंजना, भवानीपुर, इलामी, चांचकी, झिकरहट्टी पूर्वी एंव पश्चिमी शामिल है।साथ ही कहा है कि
देवतल्ला, भवानीपुर, फरसा में घर, दुकान, राशन दुकान आदि जगहों पर आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा है। वहीं यूआइडी अधिकारी रितेश कुमार की मानें तो पाकुड़ प्रखंड में आधार बनाने के लिए किसी को आइडी नहीं दिया गया है। ये कैसे आधार कार्ड बना रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसको लेकर डीसी मनीष कुमार ने एसपी और एसडीपीओ को कार्रवाई के लिए अग्रसित किया है। बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर फर्जी आधार केंद्र मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के
बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी। इन आधार बाइपास केंद्रों में एक से चार हजार रुपये खर्च करने पर सभी जरूरी कागजात तैयार कर दिया जाता है। इसी डाक्यूमेंट पर आधार बना दिया जाता है। अभी केवल जिला स्तर पर बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा सकता है परंतु इन केंद्रों में किसी बना दिया जाता है।



