संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है.आये दिन गोलीबारी ,हत्या व हवाई फायरिंग की घटना को अपराधी अंजाम देकर पल भर में फरार हो जाते हैं. ताजा मामला गुरुवार की रात की है. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पचगढ़ मुहल्ला में बहुभोज में शामिल होने गये एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया.परिजनो ने स्थानीय लोगो के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. जहां मौजूद चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक युवक बड़ा पचगढ़ निवासी गुलशन कुमार रिखियासन उर्फ मुंशी उम्र 25 वर्ष था.परिजनो ने बताया कि बड़ा पचगढ़ मुहल्ला में राहुल का बहुभोज था. जिसमें बड़ा पचगढ़ निवासी गुलशन कुमार रिखियासन उर्फ मुंशी बहुभोज में मोटरसाइकिल से गया था

.गुलशन कुमार जब खाना खाकर अपने घर लौटने लगा तो मोटरसाइकिल का चाबी कहीं खो गया. फिर गुलशन कुमार चाबी खोजने के लिए पंडाल के समीप गया उसी दौरान अज्ञात लोगो ने गुलशन कुमार रिखियासन उर्फ मुंशी को गोली मार दिया .आसपास के लोगों ने गोली के आवाज सुनते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल गुलशन को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा.जहां अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मृतक गुलशन कुमार के परिजनों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व गुलशन कुमार का विवाह सिंघाड़ी गांव निवासी प्रमिला कुमारी के साथ हुई थी. चार भाई एक बहन में सबसे छोटा गुलशन कुमार था. मृतक गुलशन अपने पीछे भाई,बहन, पत्नी माता,पिता को छोड़ गए. इधर परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.



