संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के सिलकुट्टी गांव निकट शुक्रवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की सहयोग से मवेशी लदे एक पिकअप वैन को पकड़ा। स्थानीय लोगो द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंची थाना के एसआई दिलीप कुमार व पुलिस बल द्वारा वाहन को तत्काल जब्त कर थाना लाया गया। वाहन में 11 मवेशी पाया गया। जिसमें सात गाय व चार बछड़ा था। मवेशी लदे पिकअप वैन संख्या जेएच 16 एच 7567 डांगापाड़ा के रास्ते शहरग्राम होते हुए धरमपुर के रास्ते बंगाल के ढोडिया गोपालपुर की ओर जाने वाला था। इस बीच सिलकुट्टी निकट देवपुर निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता सोनू रविदास , संदीप मण्डल , गौतम रविदास , नागेंद्र साहा , विष्णु साहा आदि ने सुबह छह बजे स्थानीय लोगो की सहयोग से वाहन को रोका। इस बीच चालक भाग निकला। वाहन में 11 मवेशी पाया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम अन्य जगह से आ रहे थे कि करीब सात मवेशी लदे वाहनों को जाते हुए देखा गया। वाहनों की तेज गति के कारण एक ही मवेशी लदे वाहन को रोक पाया गया। अन्य वाहन बंगाल की ओर भाग निकला। पकड़े गए वाहन में काफी निर्मम तरीके से मवेशियों को रखा गया था। उधर पुलिस इस मामले को लेकर सघन रूप से जांच में जुटी हुई है। वही दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मवेशी लदे वाहन को जब्त किया गया है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।



